गोरखपुर24 जुलाई
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु को गयी है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। जिसके कारण शुक्रवार को जिला कांग्रेस पार्टी ट्रांसपोर्ट नगर पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पिंडदान कर मुक्ति दिया गया,कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गयी है जंगलराज कायम है,कुछ दिन पहले अपहरण हुए संजीत यादव की फिरौती रकम 30 लाख भी पुलिस अपहरणकर्ता को दिला दी और संजीत यादव की हत्या भी कर दी गयी प्रदेश की पुलिस बस अपराधों को देख रही मूक दर्शक बन कर,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जब संजीत के परिजनों से मिलने गए तो उन्हें भी रोक दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिए,इन्ही सब कारणों से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश को भाजपा सरकार का पिंडदान किया गया,पिंडदान कार्यक्रम में प्रवीण पासवान,राजेश यादव,साहिल विक्रम तिवारी,राजेश निषाद आदि लोग उपस्थित थे।
जिला संवाददाता
योगेन्द्र नरायण मिश्रा