डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र खड्डा कुशीनगर संवाददाता भरत गुप्ता की रिपोर्ट ✍️✍️ ।
👉👉 खड्डा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का आगमन, विपक्ष पर साधा निशाना कहा आतंकवादियों की समर्थन करने वाली सपा सरकार नहीं, बल्कि विकास करने वाली भाजपा सरकार चाहिए
👉👉 सपा की सरकार में गुंडे, माफिया बाहुबली की तरह दनदनाते थे, और आज जब मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार है,और कानून का राज है अब ये जेल में गिल्ली डंडा खेल रहे हैं- जेपी नड्डा
आज दिनांक 26 फरवरी 2022 दिन शनिवार को जनपद कुशीनगर के विधानसभा खड्डा 329 के नगर पंचायत खड्डा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का खड्डा नगर के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में आगमन हुआ। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के भव्य स्वागत में समर्थकों सहित आम जनता का ताँता लगा रहा। मंचासीन नेताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए
जेपी नड्डा ने सबसे पहले भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उनका बखान किया। जिसमें सभी को आवास, शौचालय, 24 घंटे बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सुमंगला योजना, महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार व दंगा मुक्त प्रदेश, पूर्वांचल हाईवे, गोरखपुर एक्सप्रेस वे, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर आदि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास
कार्यो को जनता के बीच रखकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370 तथा मुस्लिम महिलाओं पर उत्पीड़न करने वाली तीन तलाक, दंगा मुक्त प्रदेश व केंद्र सरकार बनाएं। सड़कों का विकास किया। सभी झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मुफ्त आवास (ढाई लाख रुपए), पीएम किसान किस्त सीधे उनके खाते में बिना दलाली के भेजा गया। तो वहीं उन्होंने विपक्षी की सपा पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार में गुंडों, माफियाओं, आतंकवादियों का राज होता था और उनकी मुंह बोली चलती थी।
आज मोदी योगी जी की सरकार में सबकी घिग्घी बंद हो गई है, सभी जेल में बैठकर गुल्ली डंडा खेल रहे है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार गुंडों, माफियाओं, आतंकवादियों का समर्थन करती है और ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता नकारने और अखिलेश यादव को आराम देने का कार्य करेगी और भाजपा को वोट देकर फिर विकासवादी, विकासशील और दंगा मुक्त प्रदेश भाजपा सरकार को बनाएगी। जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खड्डा विधानसभा की जनता भाजपा और निषाद गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पांडे जिनका चुनाव निशान भोजन भरी थाली पर अपना वोट देकर विजय बनाएं। ताकि भाजपा की सरकार बनते ही
आपका और प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कानून की लाज रखते हुए विवेकानंद पांडे को विधानसभा भेजकर योगी की सरकार बनाने का कार्य करें। जिससे उत्तर प्रदेश में उपद्रव ना हो सके और गुंडा, माफिया, आतंकवादी थरथर कापें। उन्होंने कहा कि माफिया और आतंकवादियों पर रोक लगाने हेतु भाजपा सरकार इस साल के बजट में एंटी टेररिस्ट कमांडो स्कॉट बनाएगी। जो देवघर, बहराइच, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर में होगा। ताकि दंगाई पहले ही थरथर कांपने लगे और दंगा ना हो। उन्होंने कहा कि इस साल 48000 हजार करोड से 60 लाख घर 1 साल में बनेंगे और प्रतिवर्ष 60 लाख नौकरियां भाजपा सरकार देगी। कार्यक्रम का अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी अजय गोविंदराव ने किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद कुशीनगर विजय दुबे आदि मंचासीन नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मंचासीन नेता में डॉ नीलेश मिश्रा, दीप लाल भारती, राजकुमार सिंह, मनोज जायसवाल, संगम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे, ब्लॉक प्रमुख नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, सुनील प्रधान, सुप्रियमय मालवीय, दुर्गेश्वर वर्मा,विजय लक्ष्मी मिश्रा, बिहार की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, अनूप मिश्रा वकील मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने में पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह, थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया सहित भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात रहीं। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता सहित आम जनता उपस्थित रहीं।


… [Trackback]
[…] Read More on on that Topic: daktimes.com/archives/13313 […]