डाक टाइम्स न्यूज समाचार कप्तानगंज कुशीनगर । विश्व शांति व लोक कल्याण हेतु कुशीनगर में पहली बार ओम श्री राम चरित्र मानस ज्ञान दीप महायज्ञ का आयोजन व महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को विकासखंड कप्तानगंज के भूतेश्वरनाथ राम जानकी मंदिर सुधियानी कप्तानगंज में दिनांक 23 मार्च 2022 से शुरू होकर दिनांक 31 मार्च 2022 दिन गुरुवार को इस महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा
कार्यक्रम कर महायज्ञ का समापन किया गया। इस महायज्ञ में मां कामाख्या के वरद् पुत्र परम पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री दिलीप शरण जी महाराज तांत्रिक बाबा सम्राट राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यह ज्ञान दीप महायज्ञ नौ दिवसीय कार्यक्रम में हुआ। जिसका दिनांक 31 मार्च 2022 दिन गुरुवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा/लंगर चलाकर इस महायज्ञ के आयोजन का समापन किया गया। इस महायज्ञ में विशेष रूप से वीरेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, इंद्रजीत कुमार मद्धेशिया कोषाध्यक्ष, राजू उर्फ राजेश्वर यादव महामंत्री, तौफीक शेख क्षेत्र पंचायत सदस्य, अजय सिंह मंत्री, सत्यदेव प्रसाद उपाध्यक्ष आदि का भरपूर सहयोग रहा।