डाक टाइम्स न्यूज समाचार ब्यूरो कुशीनगर । उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान वर्ष 2021 के द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों भारत भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवंती बाई साहित्य सम्मान, अटल बिहारी वाजपेई साहित्य सम्मान, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विद्याभूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण, बाल साहित्य भारती सम्मान, सौहार्द सम्मान, हिंदी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान, मधु लिमए साहित्य सम्मान, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान, विधि भूषण सम्मान तथा पंडित श्री नारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/ साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुति आमंत्रित की गई हैं।
संस्तुति प्रपत्र के साथ प्रस्तुतिकर्ता को स्पष्ट नाम व पता दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है उसके जीवन पर्यंत संपर्क सूत्र दूरभाष संख्या सहित संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य होगी।
इसके अतिरिक्त 38 विधाओं पर वर्ष 2021 में प्रकाशित हिंदी की मौलिक पुस्तकें पुरस्कार हेतु आमंत्रित की जाती है। इस संदर्भ में उपर्युक्त सम्मान हेतु संस्तुतियां एवं पुस्तक /प्रविष्टि सहित पुस्तकें पुरस्कार संबंधी शीर्षक से निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन 6- महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ 226001 को भेजी जाएगी, जिस की *अंतिम तिथि 23 मई 2022 है।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार नियमावली 1997 (यथा संशोधित 2022) संस्तुति प्रपत्र तथा पुरस्कारों से संबंधित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है और उसमें निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
सम्मानों की संस्तुतियां संस्थान की ईमेल- directoruphindi@yahoo.in पर भी निर्धारित तिथि के भीतर भेजी जा सकती है, जिसे संस्तुतिकर्ता को डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।