डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र। जनपद महराजगंज, तहसील निचलौल के ग्राम सभा गोसाईपुर (निकट बैठवलिया) में दिनांक 12 जून 2022 दिन रविवार को राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चाकी सकारात्मक बैठक रखी गयी। इस सफल मीटिंग के आयोजक अनिरुद्ध सिंह (राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा तहसील अध्यक्ष खड्डा) थे। इस बैठक की अध्यक्षता दुष्यंत सिंह (ग्राम प्रधान गोसाईपुर) के द्वारा संम्पन की गई। बैठक में सर्व प्रथम ईश बन्दना के साथ ही बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के खड्डा तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह (नेबुआ-रायगंज) ने मोर्चा के संघठन के विस्तार के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि मोर्चा को मजबूती प्रदान किया जाय। सैंथवार मल्ल समाज के प्रत्येक एक सदस्य को मोर्चा से जोड़कर मोर्चा के उद्देश्यों को जन-जन तक बताया जाय।
अनिल कुमार सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान बदल छपरा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा विस्तार एवं मजबूत करने पर अत्यधिक जोर दिया। इसीक्रम में श्री ईश्वर सिंह जी ने मोर्चा के द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में सभी सदस्यों को सामिल होने का आग्रह किया।
रविन्द्र सिंह (खड्डा) ने सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।उन्होंने कहाँ कि यदि हम स्वयं एक दूसरे की मदद करने में सक्षम होंगे तो समाज अपने आप मजबूत होता जाएगा।
ईजी० श्री राजू प्रताप मल्ल (ग्राम प्रधान दरगौली) ने कहा कि सभी का कोशिश रहे कि हर स्थिति में हम सभी हर मीटिंग में भाग लें और मीटिंग में शामिल होकर समाज के चौमुखी विकास पर चर्चा करें।
नवल किशोर सिंह (नेबुआ रायगंज), अनिल कुमार सिंह (खड्डा)एवं ईश्वर चन्द्र सिंह(खड्डा) ने समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता बनाएं जाने पर जोर दिया।
इस बैठक में अनिरुद्ध सिंह (नेबुआ- रायगंज), अनिल कुमार सिंह (ग्राम प्रधान बदल छपरा), अनिल कुमार सिंह (खड्डा) ,ईश्वर चन्द्र सिंह (खड्डा), रविन्द्र सिंह(खड्डा),शिवेंद्र प्रताप मल्ल (दरगौली), विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह (विशुनपुरा खुर्द), डॉ० प्रेम चन्द्र सिंह, श्री प्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह (भैसहां),पृथ्वीनाथ सिंह(भैसहां), संतोष सिंह(मदनपुर सुकरौली), मैनेजर सिंह, प्रिंस सिंह, रामअवध सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरिजेश सिंह , ईजी० राजू प्रताप मल्ल (ग्राम प्रधान दरगौली), दिग्विजय सिंह, विश्वजीत सिंह (कप्तानगंज), रमाशंकर सिंह गोसाईपुर, उदयभान सिंह, जयसिंह बरवा कृपाल, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, जीत बन्धन सिंह, दुष्यंत सिंह (ग्रामप्रधान गोसाईपुर), नवलकिशोर सिंह (नेबुआ रायगंज), इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सैंथवार -मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के द्वारा जनपद महराजगंज के गांव गोसाईपुर...
राष्ट्रीय सैंथवार -मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के द्वारा जनपद महराजगंज के गांव गोसाईपुर में हुई आवश्यक बैठक

Leading cryptocurrency exchange with over 1400+ cryptocurrencies & stablecoins such as Bitcoin ✓ Ethereum ✓ Dogecoin ✓ Start trading crypto with Gate.io now!
gate.io
You can definitely see your skills within the paintings you write. The world hopes for more passionate writers like you who are not afraid to mention how they believe. All the time go after your heart.