डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र खड्डा/कुशीनगर-जनपद कुशीनगर के खड्डा नगर में दिनाँक 03 जुलाई 2022 दिन रविवार को समय 11:00 बजे से कुशीनगर जिले के तहसील खड्डा एवं विकास खण्ड खड्डा में अविनाश राय के आवास पर राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तहसील कार्यकारिणी की सकारात्मक बैठक रखी गयी थी। इस सफल बैठक के आयोजक अविनाश राय (खड्डा),ईश्वर चन्द्र सिंह (खड्डा) एवं रविन्द्र सिंह थे। इस बैठक की अध्यक्षता राजेश मल्ल (देवगांव नेबुआ रायगंज) ने की एवं मंच का संचालन राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह जी (नेबुआ रायगंज) के द्वारा की गईं। यह बैठक मुख्य रूप से तहसील खड्डा के तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था जिसमें अगस्त के अंतिम माह तक ग्राम स्तर तक टीम तैयार करने पर सहमति बनाया गया। ईश्वर सिंह (खड्डा) ने मोर्चा के संघठन के विस्तार के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि मोर्चा को मजबूती प्रदान किया जाय। सैंथवार मल्ल समाज के प्रत्येक एक सदस्य को मोर्चा से जोड़कर मोर्चा के उद्देश्यों को जन-जन तक बताया जाय। उपेंद्र प्रताप सिंह (दमवतिया-रविन्द्र नगर) जी ने सजातीय सदस्यों को आह्वान करते हुए कहा की मोर्चा विस्तार इसप्रकार से होना चाहिए कि बिरादरी के प्रत्येक एक घर मोर्चा से जुड़कर मोर्चा के उद्देश्यों को सफल बनाने में मदद करें। उन्होंने अपनी सम्बोधन में सभी सजातीय बंधु से आपसी मतभेदों को मिटाकर भाईचारे की भावना स्थापित कर समाज में एक आदर्श समाज का आईना बनने का सुझाव दिया। रविन्द्र सिंह (खड्डा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा विस्तार एवं मजबूत करने एवं बिरादरी के प्रत्येक घरों पर राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा का स्ट्रीकर लगाने पर अत्यधिक जोर दिया। नवलकिशोर सिंह (नेबुआ रायगंज) ने मोर्चा के द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए वैश्विक स्तर पर एकजुटता और आपसी संघटन को बढ़ाने पर जोर दिया।
आकाश सिंह उर्फ शिव बाबू (बदल छपरा) ने सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।उन्होंने कहाँ कि यदि हम स्वयं एक दूसरे की मदद करने में सक्षम होंगे तो समाज अपने आप मजबूत होता जाएगा। अनिल कुमार सिंह(पूर्व ग्राम प्रधान बदल छपरा) ने कहा कि सभी का कोशिश रहे कि हर स्थिति में हम सभी हर बैठक में भाग लें और बैठक में शामिल होकर समाज के चौमुखी विकास पर चर्चा करें। सूर्यजीत सिंह (ग्राम प्रधान ग्राम सभा खैरी) बलवंत मल्ल (पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम सभा पडरही) एवं शिवेंद्र प्रताप मल्ल(दरगौली) ने समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता बनाएं जाने पर जोर दिया एवं साथ ही साथ यह भी निर्णय किया कि मोर्चा के लिए कुछ न कुछ सहयोग राशि प्रत्येक माह जमा किया जाय। इस बैठक में राजेश मल्ल (देवगांव नेबुआ रायगंज), नवलकिशोर सिंह (नेबुआ रायगंज), अनिल कुमार सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान बदल छपरा), बंका सिंह (बादल छपरा), आकाश सिंह उर्फ शिब्बू बाबू (बादल छपरा), अमितेश्वर सिंह (खड्डा), रूदल सिंह (भजन छपरा), लाल बहादुर सिंह, देशदीपक राय (भजन छपरा), रूदल सिंह (विशुनपुरा खुर्द), सुरेन्द्र सिंह (विशुनपुरा खुर्द), शिवेंद्र प्रताप मल्ल (दरगौली), बलवंत मल्ल (पूर्व ग्राम प्रधान पडरही), सूर्यजीत सिंह (ग्राम प्रधान खैरी), मनोज कुमार सिंह (डिउलिहा), रविन्द्र सिंह (खड्डा), विजय प्रताप सिंह (रामनगर), पृथ्वीनाथ सिंह (भैसहां), राजकुमार सिंह (पहाड़पुर), ई० जनार्दन सिंह (पहाड़पुर), अविनाश राय (खड्डा), जय प्रकार सिंह (कोहरगड्डी), मैनेजर सिंह (सहजवली), मुक्ति सिंह (एकडंगा), रविन्द्र सिंह (एकडंगा), गोपाल सिंह (धर्मपुर), सोनू कुमार सिंह (ग्राम प्रधान शिवदत्त छपरा), चन्द्रप्रकाश सिंह (पहाड़पुर), रामनरेश सिंह (पहाड़पुर), नरेन्द्र सिंह (कोहरगड्डी), गौरव सिंह (रामपुर भाठ), रुदल सिंह (अवरही- बोदरवार), ईश्वर सिंह (खड्डा), कृष्ण प्रताप सिंह (मदनपुर-सुकरौली), उपेंद्र प्रताप सिंह (दमवतिया-रविन्द्र नगर) इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।


145 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here