डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत हुयी चोरी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2022 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह सा0 सिहुलिया अकटहिया टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर, 2.दीपक सिंह उर्फ टुनटुन पुत्र रामअधीन सिंह सा0 मेहड़ा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के कब्जे से दो अदद मोबाइल फोन व एक अदद प्रतिबन्धित गुप्ती/चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 185/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 183/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0
2.मु0अ0सं0 185/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
1.02 अदद चोरी की मोबाइल
2.01 अदद प्रतिबंधित नुकीला गुप्ती/चाकू
गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 राजेश थाना अहिरौली ,उ0नि0 राहुल कुमार राय थाना अहिरौली,हे0का0 सोनदेव यादव थाना अहिरौली बाजार, का0 आकाश पाल सिंह, का0 मंजेश यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर उपस्थित रहे।
Invite friends and earn rewards Share a 40% reward and trading fee discount with friends
gate io