डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर।
कुशीनगर-जनपद कुशीनगर के मल्लूडीह के इण्टर कालेज में आज दिनांक 21 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को थानाध्यक्ष कसया कुशीनगर डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी और उनकी टीम के द्वारा कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह में मिशन शक्ति योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कसया डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी , उप निरीक्षक अनिल शर्मा व महिला निरीक्षक अंजलि त्रिपाठी को प्रधानाचार्य सन्तोष वर्मा, उप प्रधानाचार्य मु0 मोईनुद्दीन अंसारी एवं वरिष्ठ शिक्षक विनोद मिश्रा द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम,महिला सुरक्षा हेल्प लाइन, 1090 डायल

सुविधा, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, ट्विटर पर सावधानी बरतने , सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग तथा इसके दुष्परिणाम एवं दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा कर सावधान किया।कार्यक्रम को उप निरीक्षक अनिल शर्मा एवं महिला निरिक्षिका अंजलि त्रिपाठी और छात्र आकाश यादव ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य मु0 मोईनुद्दीन अंसारी ने किया तथा अध्यक्षता शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्रीराम कुशवाहा ने किया। सभी आगन्तुकों का स्वागत एवं आभार प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कमलेश कुमार हमराही,अजय त्रिपाठी, अनूप दुबे,सीमा जी ,निर्मला वर्मा, पदमावती वर्मा,राजेश कुमार सिंह,शंकर प्रसाद, चन्द्रिका कुशवाहा, राम आधार, जयंत सिंह, रामप्रताप यादव, नासिर सिद्दीकी,प्रदीप वर्मा, गुलाब पाण्डेय,नन्हे कुशवाहा, सोनू यादव, श्रीप्रकाश, अन्नू वर्मा,बुलेट प्रसाद , बैजू पटेल ,ओमप्रकाश ,सुमन ,शिवानी, असलम सहित लगभग दो हजार छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

                       विज्ञापन                         

25 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here