डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र संवाददाता महराजगंज ।महाराजगंज 30 सितंबर। भाजपा देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में की सूची में सर्वश्रेष्ठ लीडर हैं। कांग्रेस के समय में भारत के प्रधानमंत्री को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने से और रिसीव करने से उनका सम्मान बढ़ता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव विपक्षी पार्टी ने उप राष्ट्रपति पद को भारत की बेटी को प्रत्याशी बनाया। मोदी के कारण वह उप राष्ट्रपति बनीं।उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ,चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय
जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं है। यह ऐसी पार्टी है जोकि राष्ट्रवाद को मूलमंत्र मानकर कार्य करती है।विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार होती तो कोई मकान, दुकान नहीं बचते। लोग नारा लगाते थे, जितना बड़ा झंडा, उतना बड़ा गुंडा। सपा वाले नारा लगाते थे, खाली प्लाट हमारा है, समाजवादी पार्टी का नारा है।जबकि हमारी केंद्र एवम प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज के हर वर्ग के विकास उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, उज्जवला गैस योजना, सौभाग्य बिजली कनेक्शन, जन धन बैंक खाता, पीएम सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में आंकड़े सहित जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप अकेला न समझें। हर समय साथ खड़ा दिखाई दूंगा।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत करते हुए कहा कि बृजेश पाठक जी का छात्र जीवन से ही जुझारू और संघर्षशील व्यक्तित्व रहा है। आम जन से लगातार संपर्क में रहने और उनके लिए हमेशा तत्पर रहना ही उनकी लोकप्रियता है। उप मुख्यमंत्री पाठक जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था जो कभी बीमार रहता था आज स्वास्थ्य विभाग नई कहानी गढ़ रहा है।यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के आशीर्वाद से महाराजगंज जनपद में भी आपके द्वारा पी पी पी मॉडल का मेडिकल कॉलेज मिला है।हम जनपद वासियों की तरफ से आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी , पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जनार्दन गुप्ता ने भी अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत किया। इसके पूर्व गौनरिया बाबू में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,प्रभाकर द्विवेदी, रामाज्ञा निषाद, मधुर सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल आशुतोष शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, के अलावा तमाम पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष ,मोर्चा एवम् प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवम् जिला संयोजक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।