डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र ब्यूरो कुशीनगर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कुशीनगर के व्यस्ततम कार्यक्रम में आज उनके द्वारा विकलांगों को मोटराइज्ड साइकिल का वितरण, जिला अस्पताल का निरीक्षण व ग्राम पंचायत कुसम्ही में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में मा0 उपमुख्यमंत्री द्वारा विकलांग जनों को मोटराइज्ड साइकिल का वितरण किया गया। आगे जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया गया। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल के निरीक्षण दौरान वे मरीजों से भी मिले। मरीजों से बातचीत की । उनसे दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों द्वारा नियमित चेकिंग आदि के संदर्भ में पूछताछ की तथा उनके हाल जाने। इसके बाद मा0 उपमुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज की शाखा रविन्द्र नगर धूस के नर्सिंग हॉस्टल व मेडिकल अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। वहाँ उन्होनें निर्माण कार्यो की प्रगति जानी तथा निर्माण में गति लाने हेतु निर्देशित किया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी का अगला पड़ाव ग्राम पंचायत कुसम्ही, रामकोला में सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय कुसुम्ही, रामकोला का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत की। उनसे पूछा खाना मिला है या नहीं, खाने में क्या बना है, उनके पुस्तिकाओं तथा कॉपियों का भी अवलोकन किया। इस क्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुसुम्ही रामकोला में ही अवस्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। वहां उन्होंने महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन की रस्म अदायगी की। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय में बने किचन सेट का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राम पंचायत कुसम्ही में ही आवश्यक पेयजल परियोजनाओं का भी निरीक्षण माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। वहां जल जीवन मिशन ग्रामीण की पेयजल परियोजना अंतर्गत पानी की टंकी निर्माणाधीन थी ।



उसके बाद उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया ।सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, ग्राम पंचायत सचिव को बुलाकर पूछा कि पानी आता है या नहीं। बिजली के तार के काफी नजदीक होने से लापरवाही के बारे में भी उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के उचित रखरखाव हेतु डी पी आर ओ को निर्देशित किया। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कुसम्ही में ही अवस्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर की व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर वहां आयोजित ग्राम चौपाल में माननीय उपमुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। आयोजित ग्राम चौपाल में उन्होंने अमृत सरोवर में तालाब के अच्छे कार्य की सराहना की तथा सार्वजनिक शौचालय के मेंटेनेंस संबंधी समस्याओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांव की

महिलाओं के जीवन में बदलाव आना चाहिए । सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के परिवार का पालन पोषण भी हो तथा गांव के स्तर पर विकास में भी इनका सहयोग रहे। इस क्रम में उन्होंने कुछ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत भी की। उनसे उनकी आमदनी के बारे में पूछा गया । माननीय उपमुख्यमंत्री ने चौपाल में कुछ मामलों में अधिकारियों को बुलाकर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया। यथा जिला पंचायत राज अधिकारी को उस गांव में आवश्यक 18 हैंडपंप को शाम तक चलाए जाने का निर्देश दिया, समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे को 49 व्यक्तियों के पेंशन को शाम तक शुरू किए जाने के बारे में निर्देशित किया और कहा कि जो भी आवेदन किया जाए उसे तत्काल स्वीकृत किया जाए। इस क्रम में उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से गांव के सभी राशन कार्ड होल्डर को राशन समय से मिल जाए इस बात को सुनिश्चित करने हेतु कहा। उन्होनें उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे । उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होनें अनुरोध किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक बनें। अंत मे उन्होनें लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुशीनगर को प्रदेश में नंबर एक पर लाने का कार्य करेंगे। इसके बाद माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा कप्तानगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला पहुंचकर उन्होंने उपस्थित गोवंश को केला और गुड़ खिलाए, उनकी पूजा-अर्चना की तथा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर माननीय सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, मा0 विधायक कुशीनगर पी एन पाठक, मा0 विधायक रामकोला विनय गोंड, मा0 विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, मा0 विधायक हाटा मोहन वर्मा, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मा0 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी गणों की उपस्थिति रही।

                       विज्ञापन                         

12 COMMENTS

  1. ใครที่ต้องการมาเล่นสล็อต XOเกมส์สล็อตออนไลน์ทำเงินเลยที่นี้ เรามีแจกโบนัสมาก
    ที่ xoslotvip.com สามารถเล่นทั้งวัน ทุกท่านจะไม่มีคำว่าเบื่อเหงาะอีกต่อไป คนใดที่มีดวงหรือของดีมาเช็คกันหน่อย ทางเรามีบริการดีๆมากมายไม่ว่าจะเป็นฝาก-ถอน
    อัตโนมัติเร็วไวภายในไม่กี่วินาที หรือ ทดลองเล่นสล็อต ที่ไม่ต้องฝากเงินเข้ามา ทางเว็บสล็อตมีรางวัลก้อนโตคอยให้ทุกคนมารับไปอยู่ และเรานั้นยังมีเกมยิงปลาที่สามารถหาเงินได้รวดเร็วทันใจใช้เวลาไม่นาน เล่นกับเพื่อนก็ได้ เล่นคนเดียวก็ดี มีให้เล่นกันแล้วบนมือถือ ไม่ต้องเดินทางไกล โหลดแอพลิเคชั่นมาไว้ เล่นได้ตลอดทั้งวัน อีกทั่งยังมีแอดมินคอยบริการตลอด 24
    ชั่วโมง สมัครเลยวันนี้
    รับโปรโมชั่นสล็อตออนไลน์ได้ทุกวัน เว็บไซต์สล็อตที่เหมาะสมที่สุดในไทย ไม่มีเรื่องราวฉ้อโกงสามารถไว้ใจได้ 100% มีเกมจากทางค่ายXO SLOTให้เล่นมากกว่า300เกมส์ โดยตัวเกมได้วางแบบมาได้อย่างยอดเยี่ยมมีชีวิตชีวาเล่นไม่น่าเบื่อ เล่นได้ผ่านคอมหรือไอแพดได้ทุกรุ่นทุกยี่ห้อ ไม่ว่าจะเป็นIOS รองรับทุกระบบปฎิบัติการ
    สล็อตออนไลน์ เว็บไซต์เดียว
    ที่ได้เอาเกมสล็อตมาก จากทุกค่ายมาให้เพื่อนฝูงๆทุกคนได้ทดสอบเล่น สามารถเข้ารับเครดิตฟรีได้เลยสมัครสมาชิกเว็บสล็อตกับทางเราเว็บเกมสล็อตออนไลน์ แล้วก็สำหรับใครที่เล่นมิได้เงินหรือเสียเงินเราก็มีการแจกวิธีการเลือกเว็บสล็อตที่ทางเราได้ไปสอบถามจากนักพนันที่เล่นเป็นอาชีพ
    รับรองสามารถทำรางวัลก้อนโตได้แน่นอน slot xo

  2. LSI keywords are not likely to have any type of influence on positions.
    Concealed semantic indexing is an old details retrieval method that contemporary search formulas, most likely don’t also make use of, counting on far more innovative approaches.

  3. Howdy! I know this is kind of off topic but I was wondering if you knew where
    I could locate a captcha plugin for my comment form? I’m using the same blog platform as yours and I’m having problems
    finding one? Thanks a lot!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here