डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र कुशीनगर-जनपद में पुलिस को चकमा देने के लिए शराब माफिया आए दिन नए- नए तरीके आजमाते रहते हैं इसी तरह का एक अनोखा मामला जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक शराब तस्कर ने तो हद ही पार कर दी जनपद के पटहेरवा पुलिस को कामयाबी हाथ आई है। राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते धान के नीचे छुपा कर बिहार को ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप के साथ में अंतर्प्रांतीय शराब तस्कर को दबोचा गया है। बताते चलें कि राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते अवैध शराब की खेप बिहार ले जाने की सूचना जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा गिरजेश उपाध्याय को मिली की एक पिकप

धान के नीचे छुपा कर बिहार शराब की खेप तस्कर ले जा रहे है, जिसकी जाँच किया जाय तो कामयाबी मिल सकती है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने निरीक्षक क्राईम उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल फूलचंद, आरक्षी सोहीत यादव, आरक्षी जय हिंद, आरक्षी श्याम सिंहयादव, आरक्षी राहुल यादव को साथ लेकर पटहेरवा ओभार ब्रिज के सौ मीटर पश्चिम दिशा में गड़ बंदी कर उक्त वाहन की प्रतिक्षा करने लगे तब तक उक्त वाहन आते दिखाई दिया, जिसमे धान लोड था जिसका जमा तलाशी किया गया तो उसमे धान के नीचे छिपा कर भारी मात्रा में एट पीएम फ्रूटी शराब के पेटी रखी मिली। उसी के साथ प्रमोद यादव पुत्र शिव बच्चन यादव निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकामी पुलिस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही में तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंक कर तस्करी करने की जुगत में रहते है, लेकिन पुलिस के पैनी नजरो से बच नहीं सकते। जिसका नतीजा है यह शराब की बरामदगी, किसी कीमत पर अवैध शराब, पशु तस्करी पर नियंत्रण किया जाएगा।

                       विज्ञापन                         

1 COMMENT

  1. whoah this weblog is wonderful i really like studying your articles.Keep up the great work! You understand, a lot of persons arehunting around for this info, you can help them greatly.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here