डाक टाइम्स न्यूज समाचारपत्र कुशीनगर-जनपद के थाना तरयासुजान की पुलिस ने गत दिवस थाना क्षेत्र के एक गांव में गन्ना के खेत में मिला बीस वर्षीय युवक की संधिग्ध परस्थितियों में मिले शव का घटना का खुलासा करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले वांछित अभियुक्त को धरदबोचा है।बताते चले की पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23 नवम्बर 2022 दिन बुधवार को उक्त घटना का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।उक्त के सम्बंध में जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह को सूचना दिया की गौरहां बाजार के शिव मन्दिर के निकट मु0अ0सं0 541/2022 धारा 323, 504, 306, 201 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त खड़ा है और किसी का प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर यकीन कर प्रभारी

निरीक्षक ने वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम निषाद,कां0 श्रीकृष्ण मौर्य,कां0 अमित यादव को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जा धमके वहा इरशाद अंसारी पुत्र खलील अंसारी सा० जवही मलही मुस्तकील थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर जो वांछित अभियुक्त है उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मुकामी पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी है। यहां बताना जरूरी है की उपरोक्त घटना को लेकर आम लोगो में घटना के दिन तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म था लेकिन मुकामी पुलिस उन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उक्त घटना का पर्दाफास कर दिया।

                       विज्ञापन                         

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here