संवाददाता संजय कुशवाहा
कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा के सोहंग में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई.
बताते चले कि इस संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2022 के लिए एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी के नीतियों को जन जन तक बताने और पार्टी को मजबूत करने का काम करें|किसानों गन्ना मूल्य अभी तक भुगतान नही हुआ किसान परेशान है परन्तु केन्द्र और प्रदेश के भाजपा सरकार बहरी और गुंगी बनीं है हमारे देश के अनदाता कृषि बिल लागू होने को लेकर धरना प्रदर्शन करते करते अपनी जान गवा ली | लेकिन सरकार अब तक किसानों का समस्या का कोई समाधान नहीं की|और देश के बड़े बड़े पूंजीपतियों को लाभ देने की काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रहीं हैं|इससे छोटे और मध्यम वर्ग के ब्यापारियों और किसानों को ठगने और छलने की काम सरकार कर रहीं हैं|ये बातें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव डॉ विनोद यादव ने प्रेसवार्ता में कहीं|