बताते चले नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लक्ष्मीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक रबिवार को लगाया जा रहा है जिसमे आयुष्मान भारत,टीबी खोज अभियान,एनिमिया मुक्त भारत,परिवार नियोजन जानकारी, सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम,मलेरिया, डेंगू,दिमागी बुखार, कालाज्वर, फाइलेरिया के साथ साथ कोविड -19 की जाँच एवं सावधानी बरतने का उपाय डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है। जिसका उद्धघाटन वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा व भाकियू(अम्बावता) के जिलाध्यक्ष, कुशीनगर रामचन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉक्टर सन्तोष कुमार नायक,डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर नीतू सिंह, आयुर्वेद, फार्माशिष्ट संजय कुमार दुबे, छेदी अन्सारी, लालमती देवी,श्रीराम कुशवाहा,अवधेश प्रसाद, भारतीय यादव,संजय कुशवाहा,कृष्ण गोपाल चौधरी,रामअधार प्रसाद, धीरज गौड़, विमला देवी के साथ साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्धघाटन।