संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटी नेबुआ नौरंगीया की बैठक ग्राम पंचायत कोटवा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी रहे। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया,
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान दौर में केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली के बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का उत्पीड़न करके उनका मनोबल तोड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश के अन्य हिस्सों में अनेको प्रकार के समस्याओ से जूझते हुवे आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार कृषि कानून के सहारे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। वर्तमान दौर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पर आने वाले समय में हम सब इस जन विरोधी सरकार की नीतियों को आम जनमानस में उजागर करके इसका करारा जवाब दिया जायेगा ।
जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के अनुसार हम सब संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर सगंठित कर सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगे। आज तक जितने भी विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, सभी कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की ही देन हैं।
अनेको वक्ताओं ने भी अपने अपने संबोधन में देश और प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध किया, गायक संदीप परदेसी के गए हुवे स्वागत गीत और देश भक्ति गीत भी काबिले तारीफ रही ।
कार्यक्रम का संचालन आफताब आलम ने किया,
इस बैठक में मुख्य रूप से आनंद मणि, ब्यास ओझा, हिमांशु मिश्रा, अवधेश सिंह, सन्तोष कन्नौजिया, भगवंत कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, रतन मद्धेशिया, विजय लक्ष्मी शर्मा, खुशीलाल शर्मा, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, लालबाबू, राजीव सिंह, जितेंद कन्नौजिया, ब्रम्हानंद सिंह, अजय यादव, सुरेश उपाध्याय, अमित मिश्रा, आदित्य तिवारी, परशुराम यादव सहित कांग्रेस पार्टी के अनेको कार्यकर्ताओ और सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।।