खड्डा छितौनी बगहा रेल पुल के पास मौनी अमावस्या को आयोजित होने वाले नारायणी समाजिक कुम्भ का कल दिनाँक 10-02-2021 को शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक लाख परिवारों में मां नारायणी का जल पहुचाने का समापन, मां नारायणी लोक सम्मान, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, नारायणी के महत्व पर चर्चा, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारम्भ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश सरकार(वर्चुअल) होंगे। साथ ही संत जन, प्रबुद्ध जन, का भी उद्बबोधन होगा।
दूसरी ओर नारायणी सामाजिक कुम्भ के द्वारा प्रत्येक बर्ष कृषि,पर्यावरण व सेवा छेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाने वाला सम्मान”मां नारायणी लोक सम्मान” के चयन के लिए चयन समिति की बैठक अध्यक्ष- डा अरुण प्रताप सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बिभिन्न नामों के ऊपर चर्चा के बाद मीनू जिंदल सेवा,
आयशा प्रवीन पर्यावरण तथा
मनोज राय कृषि पुरस्कार के लिए चयनित किये गए। डॉ अरुण प्रताप सिंह ने कहाकि तीनों को 10 फरवरी को नारायणी सामाजिक कुम्भ में यह सम्मान दिया जाएगा। सदस्य डा अभिषेक मल्ल,श्री धर्मेंद्र सिंह के साथ सामाजिक कुम्भ के कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन भी उपस्थित थे।