खड्डा/कुशीनगर:छितौनी बगहा रेलपुल के पास नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल पर 2019 में हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों की स्मृति में दीपदान कर श्रद्वाजलि दी गयी।
नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहाकि देश शहीदो के पराक्रम, साहस व सर्वोच्च बलिदान के लिये देश ऋणी है, आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को देश कभी नही भूलेगा।
इस अवसर पर संरक्षक रामनयनदास, ब्रह्मदेव तिवारी,रोशनलाल भारती, महंथ कुंजबिहारी ,कर्मवीर साहनी,सुरेन्द्र साहनी,प्रभाकर पांडेय, नरेंद्र चौरसिया, जयप्रकाश सिंह,राहुल मिश्र, कर्ण यादव,सुनील यादव, विकास सिंह,अर्जुन साहनी, भुवाल गोंड़,बर्मा ठाकुर,ध्रुव साहनी आदि लोग उपस्थित थे।