अंकित कुशवाहा ब्यूरो प्रमुख कुशीनगर-
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय, कुशीनगर के आदेश के पालन में होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत अभिहित अधिकारी श्री मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 25.03.2021 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम संग्रहित नमूना
1 राम केदार यादव पटखौली कप्तानगंज गाय का दूध
2 राजकिशोर अमवा चैराहा रामकोला दूध
उक्त अभियान के दौरान कुल 05 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा 02 प्रतिष्ठानों से संदेह के आधार पर नमूना संग्रह किया गया।
अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में निम्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री अमित कुमार राना, श्री सतीश कुमार, सम्मिलित थे।