दिनांक 1.04.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक कसया श्री पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण मे अपराध की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2019 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरूण कुमार मिश्र पुत्र रणजीत पता पडवौलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर हाल मुकाम भोला जी पुरम बसारत पुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को कनौडिया गांधी इण्टर कालेज के पास कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी
व0,उ0नि0 श्रवण कुमार यादव ,हे0का0 श्रीनिवास सिंह ,हे0का0 अरविन्द कुमार राय
,का0 दीपक यादव ,का0 प्रवीण सरोज