गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून 2021 को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुड़ाघाट गोरखपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण कि दृष्टिकोण से आनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमे भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के छोटे भाई रवि प्रकाश पाण्डेय ने चित्रकला प्रतियोगिता मे भाग लिया और अच्छे चित्रकला बनाने कि श्रेणी मे चयनित हुए.
प्रतियोगिता में चयनित हुए रवि प्रकाश पाण्डेय को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुड़ाघाट गोरखपुर के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव जी ने सराहना कर मनोबल को बढ़ाते हुए पर्यावरण प्रदुषण नियन्त्रण के प्रति जनमानस मे चित्रकला के माध्यम से जागरुकता दिलाने कि अच्छी सोंच कि प्रशंसा किये।
रवि प्रकाश पाण्डेय केन्द्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर मे कक्षा 6 के छात्र है तथा राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम के निवासी है. चित्रकला व पेंटिग मे रुचि रखने वाले रवि प्रकाश विगत कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रीय व जिला स्तर पर प्रमाण पत्र व मेडल प्राप्त कर चूके हैं.रवि प्रकाश इसका श्रेय अपने पिता रमेश पाण्डेय माता बबिता पाण्डेय व भाई कुलदीप पाण्डेय को देते है।
Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : रवि प्रकाश पाण्डेय द्वारा बनाये गये पर्यावरण प्रदुषण नियन्त्रण सम्बन्धित...
गोरखपुर : रवि प्रकाश पाण्डेय द्वारा बनाये गये पर्यावरण प्रदुषण नियन्त्रण सम्बन्धित चित्रकला प्रतियोगिता में मिला विजेता प्रमाण पत्र
